भारत को बड़ा झटका, नहीं रहा दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Image Credit: Shortpedia
भारत से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज छिना। अब भारत अर्थव्यस्था की दृष्टि से 7वें पायदान पर है। भारतीय अर्थव्यवस्था के 2018 में सुस्त रहने से ये नुकसान हुआ। अब ब्रिटेन नंबर 5 पर और फ्रांस नंबर 6 पर है। दोनों देश 2018 में भारत के मुकाबले ज्यादा ग्रोथ दर्ज कराकर एक-एक पायदान ऊपर आए। अमेरिका टॉप पर बरकरार है। 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था महज 3.01% बढ़ी।