भारत-ऑस्ट्रेलिया T-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज, कंगारू करेेंगे पहले बैटिंग
Image Credit: TOI
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की T-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला SCG में है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया को गेंदबाजी मिली है। विराट कोहली ने इंडियन प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह मिशेल स्टार्क शामिल हुए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-0 से आगे है, 2 मैच हो चुके हैं, दूसरा मैच रद्द हुआ था।