भारत VS आस्ट्रेलिया: 12 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर, कुलदीप, जडेजा को नहीं मिली जगह
Image Credit: Dhaka Tribune
6 दिसंबर से आस्ट्रेलिया में शुरु होने जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले ही भारतीय टीम ने अपने चयनित 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल हैं। जबकि भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा टीम में शामिल नहीं हैं।