हैदराबाद: धोनी चोटिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खेलने पर सस्पेंस
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती वनडे से पहले अभ्यास सत्र के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के घायल होने की खबर है। बल्लेबाजी करने के दौरान टीम के सहयोगी स्टॉफ राघवेंद्र की गेंद धोनी के दाएं हाथ की कलाई पर लगी। उनका पहले वनडे में खेलना भी संदिग्ध लग रहा है। ऐसे कयास हैं कि उनकी जगह ऋषभ पंत ले सकते हैं। हालांकि धोनी ने आज काफी बल्लेबाजी अभ्यास किया, लेकिन कलाई पर चोट लगने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास नहीं किया।