आस्ट्रेलियाई दर्शको को CA की चेतावनी, भारतीय खिलाड़ियों से की थी वीजा दिखाने की मांग
Image Credit: Shortpedia
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट मैच को देखने आए दर्शकों को रंगभेद की टिप्पणी के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चेतावनी दी है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसम्बर से शुरू हुआ है और ऐसे में पहले 2 दिन MCG के लोकप्रिय बे-13 में बैठे दर्शकों को भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा गया था। वे सभी 'Show Us Your Visa' चिल्ला रहे थे। जिस पर CA ने ये कार्रवाई की।