चेन्नई: तीसरे T20 मैच में 6 विकेट से जीता भारत, 3-0 से इंडीज का क्लीन स्वीप
Image Credit: Lokmatnews
टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर मेहमान टीम का 3 मैचों की इस सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 181 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को धूल चटा दी। शिखर धवन ने 62 गेंदों में 92 रनों की आतिशी पारी खेली।