पाक के खिलाफ पुलवामा हमले के सबूत पूरी दुनिया को दिखायेगा भारत- सूत्र
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। दुनिया के 3 ताकतवर देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक बार फिर UN में प्रस्ताव लाएंगे। जबकि दूसरी ओर पुलवामा हमले को लेकर भारत अब दुनिया भर को पाकिस्तान के खिलाफ मिले सबूत भेजेगा। इसके लिए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय की बैठक में अहम फैसला हुआ।