भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीती, धोनी ने किया कमाल
Image Credit: Shortpedia
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा वनडे मेलबर्न में खेला गया है। जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 50 ओवरों में से 4 गेंद शेष रहते 7 विकेटों से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से धोनी ने सर्वाधिक नाबाद 87 रन बनाए। वहीं केदार जाधव ने धोनी का बखूबी साथ देते हुए 61 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य दिया था। बता दें इस जीत के साथ ही भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-1 के अंतर से सीरीज भी जीत चुका है।