Ind VS Nz 2nd T-20: लास्ट बॉल तक चले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, सीरीज पर किया कब्जा
Image Credit: Twitter@ANI
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत को 4 विकेट से मात दी है। इसी के साथ भारत के हाथों से टी-20 सीरीज निकल गई है। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज के दो मैच जीतकर अपना कब्जा जमा लिया है। दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 135 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से Jemimah Rodrigues ने सर्वाधिक 72 रन बनाए।