हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी में फंसे 50 से अधिक लोगों को IAF ने किया एयरलिफ्ट
Image Credit: Twitter@ANI
आज हिमाचल प्रदेश में शीतलहर-बर्फबारी के बीच भारतीय वायुसेना ने लाहौल स्पीति में फंसे 50 से अधिक लोगों को एयरलिफ्ट किया। जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। हिमाचल प्रदेश के उदयपुर और स्टिंग्री में बर्फबारी से बचाकर लोगों को भुंटूर ले जाया गया। साथ ही कुल्लू में फंसे लोगों को लाहौल-स्पीति के विभिन्न जगहों पर पहुंचाया गया। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।