भारतीय और अमेरिकी सेनाएं उत्तराखंड में करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास
Image Credit: AajTak
राजधानी दिल्ली में शीर्ष स्तर पर हुई 2+2 वार्ता के सफल परिणाम आने के बाद अब भारत और अमेरिका की सेनाएं दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में लग गई है। दरअसल, आने वाले कुछ दिनों भारत और अमेरिका की सेनाएं उत्तराखंड में संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी और इसके लिए दोनों देशों की सेनाओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 16 से 29 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के चौबटिया में भारतीय और अमेरिकी सेनाएं वार्षिक युद्धाभ्यास में शामिल होंगी।