भारत का पत्रकार क्रिकेटर, पहले खेलता है मैच फिर करता है उसी की रिपोर्टिंग
Image Credit: Facebook
भारत में एक घरेलू क्रिकेटर ऐसा भी है जो पेशे से पत्रकार है और हर मैच खेलने बाद 'मैच रिपोर्ट' अपने अखबार को भेजता है। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज संदीप कुमार ठाकुर पेशे से पत्रकार है। वो हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलते दिखाई दिए। वो अरुणाचल प्रदेश के एक अखबार अरुणाचल फ्रंट के लिए काम करते हैं। आपको बता दें वो जिन मैचों में खेलते हैं, रोजाना उनकी रिपोर्ट भी वो अखबार को भेजते हैं।