पंकज आडवाणी ने जीता एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब, साथ ही बनाया ये रिकॉर्ड
Image Credit: Social Media
35वें एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में इंडियन स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने थाईलैंड के थनावत तिरपोंगपैबून को हराकर खिताब पर कब्जा किया। 21 बार के विश्व चैंपियन पंकज ने थनावत को 6-3 से हराया। इस खिताब के साथ ही आडवाणी एकलौते ऐसे क्यू खिलाड़ी बने, जो एशियाई और वर्ल्ड चैंपियनशिप के हर प्रारूप में जीते। वो बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों खेलों में ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बने।