हरियाली के मामले में भारत की स्थिति चिंताजनक, देश में 1 व्यक्ति के लिए केवल 28 पेड़ उपलब्ध
Image Credit: shortpedia
पूरी दुनिया में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से धरती पर जीवन का संकट मंडराने लगा है। हाल ही में धरती पर मौजूद पड़ों को लेकर एक सर्वे किया गया जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, भारत में हर व्यक्ति पर केवल 28 पेड़ है। जबकि अमेरिका में हर व्यक्ति के लिए 699 पेड़ मौजूद हैं। इस मामले में रूस पहले नंबर पर है। पेड़ों के घनत्व में छोटे यूरोपीय देश शीर्ष पर हैं।