न्यूजीलैंड 157 रन पर ढ़ेर, कुलदीप यादव ने 4 तो शमी ने 3 विकेट चटकाए, भारतीय पारी जारी
Image Credit: Shortpedia
न्यूज़ीलैंड ने नेपियर के मैक्लारेन पार्क में भारत के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज़ के पहले वन-डे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, जिसे टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। कीवी कप्तान केन विलियमसन (64) शीर्ष स्कोरर रहे, और पूरी टीम 38 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4, मोहम्मद शामी ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और केदार जाधव ने 1 विकेट लिया। भारत के सामने 158 रन का लक्ष्य है।