IndvsAus 1st T20 Match: बारिश के काऱण 17 ओवरों का हुआ मैच, भारत को जीत के लिए चाहिए 159 रन
Image Credit: ESPNcricinfo
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की T-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में जारी है। भारतीय कप्तान कोहली ने द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण मैच को 17 ओवरों का कर दिया गया था। जहां भारतीय टीम ने बारिश के बाद शुरु हुए इस टी-20 मैच में बिना विकेट खोए अब तक 4 ओवरों में 35 रन बना लिए हैं।