6 मई को सेवा-मुक्त होगा INS Ranjeet, भारतीय नौसेना ने की पुष्टि
Image Credit: Twitter@ANI
भारतीय नौसेना द्वारा एक बयान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक INS रंजीत को 6 मई से सेवा मुक्त कर दिया जाएगा। इस युद्धपोत को 15 सितंबर 1983 को नौसेना में शामिल किया गया था। यूक्रेन के निकोलेव में INS रंजीत का निर्माण 61 कम्यूनिटी शिपयार्ड में यार्ड 2203 के रूप में हुआ। इस जहाज की नींव 29 जून 1977 को रखी गई। ये 16 जून 1979 को लॉन्च हुआ।