मैत्री मैच में इंटर मिलान ने पीएसजी को हराया
Image Credit: Shortpedia
थिलो केहर (41वें मिनट) के गोल के चलते पीएसजी जीत से कुछ सेकंड की दूरी पर था, लेकिन सैमुअल लोंगो (90+4 मिनट) ने इंजुरी टाइम में बराबरी पर गोल दागकर स्कोर 1- 1 कर दिया। इसके बाद इंटर मिलान ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को पेनाल्टी शूटआउट में 5- 6 से हरा दिया। पुर्तगाल के मिडफील्डर जाओ मारियो ने अंतिम स्पॉट किक पर गोल कर इंटर मिलान को यह जीत दिलाई है।