TIME के कवर पर छाए PM मोदी, लेकिन बताया गया- "डिवाइडर इन चीफ", "रिफॉर्मर"
Image Credit: Time
प्रतिष्ठित अमेरिकी टाइम मैगजीन ने अपने एशिया एडिशन में PM मोदी की फोटो कवर पेज पर छापी। हालांकि, पत्रिका ने मोदी को भारत का 'divider in chief' बताया। PM पर लिखे आर्टिकल के अनुसार BJP की हिंदुत्व की राजनीति के कारण वोटरों का ध्रुवीकरण हुआ। आर्टिकल में 2002 गुजरात दंगों का भी जिक्र है। जिसमें PM को "दंगाइयों का दोस्त" बताया गया। हालांकि आर्टिकल में 1984 सिख दंगों में कांग्रेस को आरोपमुक्त नहीं किया गया।