2022 ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट शामिल, BCCI को पत्र लिखेगा IOA
Image Credit: Shortpedia
एशियाई खेल 2022 में T20 क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव राजीव मेहता ने आज इस बात की जानकारी दी। जिससे अब साफ है कि 2022 में हांगझू में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में एशिया महाद्वीप की क्रिकेट टीमें T-20 क्रिकेट में हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्रिकेट को 2010 और 2014 एशियाई खेलों में जगह मिली थी, लेकिन उसके बाद इंडोनेशिया में 2018 में हुए खेलों में क्रिकेट को जगह नहीं दी गई।