IPL में आज रात 8 बजे RR vs RCB; जीत पर दोनों टीमों की नजर
Image Credit: Shortpedia
IPL के 14वें मुकाबले में आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ेंगी। दोनों टीमें 3-3 मैच खेल चुकी हैं, लेकिन जीत हासिल करने में असफल रही हैं। ऐसे में इस मैच में किसी एक टीम का जीत का खाता खुलना तय है। नेट रनरेट के आधार पर अंक तालिका में बेंगलुरु सबसे निचले पायदान पर है, जबकि राजस्थान 7वें नंबर पर है।