मिशन गगनयान के लिए अभी ISRO को बनाने होंगे 3 नए रॉकेट्स
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में इसरो को मिशन गगनयान के लिए 10 हजार करोड़ रुपयों के बजट का अनुमोदन मिला है। अभियान इंसानों के अनूकूल है कि नहीं यह जांचना और रॉकेटों के निर्माण जैसे अहम काम अभी बाकी हैं। इसरो को रॉकेट, क्रू और सर्विस मॉड्यूल के तीन सेट बनाने हैं, इसमें बजट का 50 पर्सेंट खर्च होगा। इससे पता चलता है कि अंतरिक्ष में इंसानोंं को भेजने के अभियान गगनयान को क्रियान्वित करने की इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की राह अभी काफी लंबी है।