रात में आतंकवाद फैलाए और दिन में क्रिकेट खेलने को कहे तो यह संभव नहीं: जयशंकर
Image Credit: shortpedia
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम ऐसे पड़ोसी से बातचीत नहीं कर सकते, जो आतंकवाद को अपने देश के कानूनी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता हो। दोनों देशों के बीच क्रिेकेट संबंधों पर विदेश मंत्री ने कहा कि पहले आप आतंकवादी हमले करें और इसके बाद कहे कि आओ क्रिकेट खेलते हैं तो रिश्ते के ऐसे मायने जनता को समझा पाना बेहद मुश्किल हैं।