श्रीनगर में फिर ताजा बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश
Image Credit: Twitter@ANI
आज कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में मौसम में नमी रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग के मशहूर स्की रिजॉर्ट सहित जम्मू-कश्मीर के अधितर ऊंचाई वाले इलाकों में रात भर बर्फबारी हुई, जो आज भी जारी रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बनिहाल सहित कुछ इलाकों में भी बर्फबारी हुई। कुछ इलाकों में बर्फबारी अभी भी हो सकती है।