जापान की दुनियाभर से अपील- हमारे नेता को आबे शिंजो कहो, ना कि शिंजो आबे, ये उनका नाम नहीं
Image Credit: Shortpedia
चीन और कोरिया की तरह जापान में भी लोग अपने नाम के आगे अपना परिवारिक नाम पहले लिखते हैं। हालांकि करीब 150 साल तक जापानियों के नाम अंग्रेजी में इसके विपरीत लिखे जाते रहे हैं। इसी कड़ी में जापान ने दुनिया के अंग्रेजी भाषी लोगों से आग्रह किया है कि दुनिया उनके प्रधानमंत्री को आबे शिंजो कहकर ही संबोधित करें, ना कि शिंजो आबे। क्योंकि आबे उनका पारिवारिक नाम है, जिसे वो आगे लिखते हैं।