Jio डील का रास्ता साफ, SC के आदेश के बाद R.Com ने दो दिनों में जमा कराई 1400 करोड़ रुपये की गारंटी
Image Credit: Shortpedia
रिलायंस कम्युनिकेशंस की इकाई रिलायंस रियल्टी ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DOT) को 1,400 करोड़ रुपये की कॉरपोरेट गारंटी दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक उसने ये कदम उठाया है। इससे अनिल अंबानी की टेलीकॉम कंपनी के लिए अपने स्पेक्ट्रम रिलायंस जियो इंफोकॉम को बेचने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले शुक्रवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने आरकॉम को स्पेक्ट्रम जियो को बेचने की मंजूरी दी थी और उसने डीओटी के ऐतराज को खारिज कर दिया था।