30 सितंबर को इंडिया गेट पर कैलाश खेर गाएंगें ब्रैंड न्यू सर्जिकल स्ट्राइक एंथम
Image Credit: The Indian Express
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं। 28 सितंबर 2016 को भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस मौके पर गीतकार प्रसून जोशी ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक गाना लिखा है। इस गाने को कैलाश खेर ने आवाज दी है। बता दें कि प्रसून जोशी के इस गाने के बोल हैं 'मेरा देश मेरी जान'। गाने की परफॉर्मेंस दिल्ली के इंडिया गेट पर 30 सितंबर को होगी। इससे पहले भी कैलाश खेर इस तरह के देशभक्ति के गानों को गाते नजर आ चुके हैं।