मुंबई में #MENTOO कैंपेन आयोजित, करण ओबेरॉय और पूजा बेदी ने दिया धरना
Image Credit: Twitter
रेप के आरोप में जेल जाकर जमानत पर छूट कर आए करण ओबेरॉय आज मुंबई में एक धरने में शामिल हुए। जिसमें समान पुरुष अधिकारों की मांग की गई। इस शांतिपूर्ण धरने में एक्ट्रेस पूजा बेदी सहित कई ऐक्टिविस्ट भी शामिल हुए। दरअसल एक महिला ने करण ओबेरॉय पर रेप के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से #MenToo कैंपेन जारी है। वहीं करण ने महिला के आरोपों को नकारा है।