सोनभद्र गोलीकांड पीड़ितों से मिलने जा रही प्रिंयका गांधी गिरफ्तार
Image Credit: Twitter@ANI
सोनभद्र गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही प्रिंयका गांधी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। नारायणपुर में सड़क पर ही धरने पर बैठीं प्रियंका बोलीं, 'हम बस पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं। हम सिर्फ 4 लोग होंगे। फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है। इससे पहले प्रियंका ने वाराणसी में घायलों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी। बता दें इलाके में धारा 144 लागू है।