कर्नाटक: BJP ने दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को बनाया पार्टी उपाध्यक्ष
Image Credit: Twitter@ANI
आज BJP के दिवगंत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को कर्नाटक BJP का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें पिछले दिनों बेंगलुरु साउथ सीट से तेजस्वी सूर्या को प्रत्याशी घोषित करने के बाद तेजस्विनी के BJP छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में बीजेपी द्वारा तेजस्विनी को पार्टी की कर्नाटक इकाई का उपाध्यक्ष बनाए जाने का दांव डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।