घुटने की आर्थराइटिस की समस्या बढ़ी, अकेले भारत में 15 करोड़ से अधिक मरीज
Image Credit: Shortpedia
भारत में इस समय घुटने की बीमारी महामारी की तरह बढ़ रही है। जहां आज हर दूसरा मरीज घुटने से परेशान है। आज देश में करीब 15 करोड़ लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। लेकिन सरकार के पास घुटना प्रत्यारोपण यानी नी ट्रांसप्लांट की रजिस्ट्री न होने के चलते मरीजों के सही आंकड़ों की जानकारी नहीं है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विक्रम शाह के मुताबिक आने वाले सालों में आर्थराइटिस लोगों को शारीरिक रूप से अक्षम बनाने में चौथा प्रमुख कारण होगा।