मुथैया मुरलीरधन के बाद लसिथ मलिंगा भी हुए ICC की गलती का शिकार
Image Credit: Twitter
22 जुलाई को पहले तो ICC ने मुथैया मुरलीधरन की जगह रंगना हेराथ का फोटो ट्वीट करते हुए मुथैया के रिकॉर्ड शेयर किए थे। अब ICC ने एक और श्रीलंकाई गेंदबाज के रिकॉर्ड के साथ गलती की। दरअसल, लसिथ मलिंगा सन्यास ले चुके हैं। जिस पर आए ICC के ट्वीट में उनके रिकॉर्ड्स थे; 225 ODI में 335 विकेट। लेकिन असलियत में मलिंगा ने 226 ODI में 338 विकेट चटकाएं हैं।