मशहूर संगीतकार खय्याम का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आज दी जाएगी अंतिम विदाई
Image Credit: Shortpedia
मशहूर संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम का दिल का दौरा पड़ने से बीती रात निधन हुआ। वो 92 वर्ष के थे। सीने में संक्रमण और निमोनिया के चलते वो 28 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। आज जुहू के जेवीपीडी सर्कल में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन पर बॉलीवुड जगत ने श्रद्धांजलि दी। उनका जन्म 18 फरवरी, 1927 को पंजाब में हुआ था। 1953 में 'फुटपाथ' से उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।