'ओसामा' की तरह दिखता है ये क्रिकेट खिलाड़ी!
Image Credit: Zee News
इंग्लैंड के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोइन अली ने ऑस्ट्रे्लियाई खिलाड़ियों के मैदान पर खराब बर्ताव को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि 2015 एशेज के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें ‘ओसामा’ कहा। मोइन के मुताबिक ये घटना सीरीज के पहले टेस्ट मैच की है। अपनी ऑटोबायोग्राफी को रिलीज करने जा रहे मोइन अली ने कहा कि इस नस्लीय टिप्पणी के बाद वो पूरी सीरीज में काफी परेशान रहे और जितना गुस्सा उन्हें उस दिन क्रिकेट फील्ड पर आया, इससे पहले कभी नहीं आया था।