महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका; राधाकृष्ण विखे पाटिल का इस्तीफा, 10 विधायक समेत बनेंगे भाजपाई
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनका कहना है कि 10 और विधायक कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स हैं कि पाटिल इन विधायकों के साथ भाजपा से जुड़ेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।