मालविका ने जीता मालदीव अंतर्राष्ट्रीय फ्यूचर बैडमिंटन खिताब
Image Credit: Shortpedia
भारतीय युवा शटलर मालविका बंसोड़ ने म्यांमार की थेट हतार तुजार को सीधे गेम में हराकर मालदीव अंतर्राष्ट्रीय फ्यूचर बैडमिंटन सीरीज का खिताब जीता। यह मालविका की पहली अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी है। मालविका ने फाइनल में तुजार को 31 मिनट में 21-13 और 21-11 से पराजित किया। वहीं पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त केविन अरोकिया वाल्टर फाइनल में थाईलैंड के दूसरे वरीय केंटावाट लीलावेचाबुत्र से 13-21, 14-21 से हार गए।