मनिका बत्रा बनी पहली भारतीय टेबल टेनिस प्लेयर, जीता 'ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार' अवार्ड
Image Credit: Twitter @manikabatra_TT
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को इन्चोन में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन स्टार अवॉर्ड्स में 'ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड' से नवाजा गया। ये अवार्ड जीतने वाली वो पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। अवार्ड जीतने पर मनिका ने कहा- मैं वास्तव में ये अवार्ड पाकर बहुत खुश हूं और काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। 2018 अब तक मेरे करियर का सबसे अच्छा साल रहा है, जो मैंने इस दौरान हासिल किया है उसके लिए मैं खुश हूं।