Jio में 5000 कर्मचारियों की छटनी, Contractual और परमानेंट स्टाफ में भारी कमी
Image Credit: Shortpedia
Reliance Jio Infocomm ने कॉस्ट में कमी और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार के लिए लगभग 5,000 लोगों की छंटनी की, जिनमें से करीब 600 परमानेंट एंप्लॉयी थे। कंज्यूमर से जुड़े फंक्शंस, सप्लाई चेन, ह्यूमन रिसोर्सेज, फाइनैंस, एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्क जैसे एंप्लॉयीज की संख्या घटाई गई। कंपनी का कुल खर्च लगभग 8% बढ़ा है, जबकि टेलिकॉम कंपनी की एंप्लॉयी कॉस्ट 5-6% होती है। फिलहाल इसकी स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हुई।