बाल-बाल बचे मैट रैनशॉ, सिर में गेंद लगने से मैदान से बाहर
Image Credit: Cricket Australia
क्रिकेट इतिहास में जब भी सिर पर बॉल लगने की बात होती है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी फिलिप ह्यूज के साथ हुआ हादसा याद आ जाता है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ के साथ भी सिर पर गेंद पर लगने की घटना हुई, जिसके बाद सभी खिलाड़ी चिंता में आ गए। हालांकि रेनशॉ की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ आगामी पहले टेस्ट में उनका खेलना अब संदिग्ध है। पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली के बल्ले से निकली गेंद रेनशॉ को लगी थी।