मेलबर्न टेस्ट: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मयंक अग्रवाल करेंगे डेब्यू
Image Credit: Twitter@ANI
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे मैच से एक दिन पहले ही भारतीय प्लेइंग इलेवन घोषित हो गई है। जिसमें मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका मिला है। लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे मयंक अग्रवाल को आखिरकार उनकी मेहनत का फल मिल ही गया। अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में बड़ी प्रतिभा के रूप में देखा जाता है। अपने घरेलू राज्य कर्नाटक की ओर से खेलने वाले मयंक ने इंडिया 'ए' के लिए भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है।