चोकसी पर दर्ज हुआ एक और केस, 37 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप
Image Credit: Shortpedia
मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा ने मेहुल चोकसी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया। चोकसी पर लक्ष्मी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड से धोखाधड़ी का आरोप है। चोकसी ने उनकी 37 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची थी, जिसे ईडी ने बाद में जब्त किया। ईओडब्ल्यू के मुताबिक चोकसी ने देश से भागने की साजिश के साथ संपत्ति को बेचकर डेवलपर को धोखा दिया, जिससे डेवलपर को 37.22 करोड़ का नुकसान हुआ।