#MeToo: विक्की कौशल के पिता दिखाते थे अश्लील वीडियो, 2 महिलाओं ने लगाए आरोप
Image Credit: Bollywood Bubble
जहां एक तरफ एक्टर विक्की कौशल #MeToo कैंपेन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता श्याम कौशल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। अभिनेता विक्की कौशल के पिता पर 2 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 2 महिलाओं ने उन पर पर शूट के दौरान यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। नमिता प्रकाश नामक एक महिला ने श्याम कौशल पर पॉर्न फिल्म दिखाने का आरोप लगाया है। एक अन्य महिला ने भी विक्की कौशल के पिता पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।