क्या HRD Minister Ramesh Pokhriyal की Doctor of Literature की डिग्रियां फेक हैं?
Image Credit: Shortpedia
नए HRD Minister रमेश पोखरियाल निशंक कथित फेक डिग्री विवाद में फंसते दिख रहे हैं। उनके नाम के आगे डॉक्टर लगाने के चलते विवाद खड़ा हुआ। दरअसल, निशंक के पास श्रीलंका के एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से 2-2 मानद डॉक्टरेट की उपाधि है, लेकिन ये विश्वविद्यालय श्रीलंका में पंजीकृत ही नहीं है। बता दें उन्हें शिक्षा में योगदान और विज्ञान में योगदान के लिए दोनों Doctor of Literature की उपाधि मिलीं।