एपल को हरा माइक्रोसॉफ्ट 53.25 लाख करोड़ रु. की मार्केट वैल्यू के साथ फिर नंबर एक
Image Credit: Pacific Infotech UK Ltd
माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका की मोस्ट वैल्युएबल कंपनी बन गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को एपल के शेयर में गिरावट आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू 53.25 लाख करोड़ रु. हो गई। वर्ष 2010 के बाद ऐसा पहली बार है जब माइक्रोसॉफ्ट ने एपल को पीछे छोड़ा है। आपको बता दें एपल की मार्केट वैल्यू बीते शुक्रवार को घटकर 52.79 लाख करोड़ रु. रह गई थी।