मोहम्मद शमी ने नहीं माना BCCI का ये फरमान, भुगतना पड़ सकता है बड़ा अंजाम!
Image Credit: Firstpost
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने BCCI के एक फैसले की अनदेखी की है। बता दें मोहम्मद शमी को उनकी इस गलती के लिए गंभीर परिणाम भी भुगतना पड़ सकते हैं। गौरतलब है कि BCCI ने शमी को रणजी मैच की पारी में 15 से 17 ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं करने की हिदायत दी थी। BCCI ने ये फैसला ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे को देखते हुए लिया, लेकिन शमी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए इस फैसले को नहीं माना और 26 ओवर गेंदबाजी कर डाली।