अमेरिका ने मोहम्मद शमी का वीजा पत्नी हसीन जहां की वजह से रोका, बीसीसीआई ने की मदद
Image Credit: Shortpedia
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी का वीजा आवेदन अमेरिकी ने शुरुआत में रद्द कर दिया था। लेकिन बीसीसीआई के दखल के बाद उनका वीजा जारी हुआ। उनका वीजा रद्द होने की वजह थी पत्नी हसीन जहां। जिनकी ओर से शमी के खिलाफ मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे आरोप लगे थे। ये आरोप पुलिस रिकॉर्ड में थे तो अमेरिका ने शमी का वीजा रोक दिया था।