जब बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम की फिल्डिंग सेट करने लगे धोनी, वीडियो वायरल
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धोनी बांग्लादेशी स्पिनर सब्बीर रहमान को गेंदबाजी से रोककर लेग साइड के फील्डर को सही जगह पर खड़े होने को कह रहे हैं। इसपर शब्बीर भी हंसे और कमेंटेटर्स भी। वहीं सब्बीर धोनी से सहमत दिखे और इसके लिए उन्होंने हाथ दिखाकर धोनी को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर फैंस ने धोनी की जमकर तारीफ की।