"Roar Of The Lion" वेब सीरीज में दिखेंगे MS Dhoni, कबीर खान कर रहे डायरेक्ट
Image Credit: YouTube
IPL-2013 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स 2 साल के लिए बैन हो गई थी। जिसमें CSK के मैनेजमेंट और कप्तान MS Dhoni का नाम भी उछला था। लेकिन धोनी ने इसपर हमेशा चुप्पी बनाए रखी और कुछ नहीं बोला; लेकिन अब धोनी एक वेबसीरीज में इसपर बात करते दिखेंगे। इस डॉक्यूमेंट्री वेबसीरीज़ को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसका नाम है; ''Roar Of The Lion''