टेस्ट में 2 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने मुशफिकुर रहीम
Image Credit: espncricinfo
बांग्लादेशी विकेटकीपर बैट्समैन मुशफिकुर रहीम ने ढाका टेस्ट के दूसरे दिन 219 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। रहीम टेस्ट क्रिकेट में 2 दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि संगाकारा के नाम 11 दोहरे शतक हैं, लेकिन बतौर विकेटकीपर खेलते हुए उन्होंने केवल एक ही बार 200 का आंकड़ा पार किया है।