मोदी कैबिनेट में 51 मंत्री करोड़पति, 22 पर अपराधिक मामले दर्ज, कईयों की योग्यता 10वीं
Image Credit: Shortpedia
ADR ने मोदी समेत 58 में से 56 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया। जिसके मुताबिक मोदी सरकार के नए मंत्रिपरिषद में शामिल 56 मंत्रियों में से 51 करोड़पति हैं। 217 करोड़ संपत्ति के साथ हरसिमरत कौर बादल सबसे अमीर मंत्री हैं। 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 8 मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं के बीच है, वहीं 47 स्नातक हैं और एक मंत्री डिप्लोमा रखते हैं।